Wednesday, October 21st, 2026

रोहित के शतक से भारत मजबूत, स्कोर 300/6

चेन्नै
भारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 88 ओवरों मे 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी स्थिति मजबूत हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (161) के रेकॉर्ड शतकीय पारी और उनकी उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (67) के बीच हुए हुई 162 रनों की साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। स्टंप्स के समय डेब्यू स्टार अक्षर पटेल 5 अैर ऋषभ पंत 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा लय में दिख रहे थे और दोहरा शतक पूरा करने के करीब भी थे, लेकिन जैक लीच की ओर से किए गए 73वें ओवर की आखिरी गेंद को मोईन अली के हाथों में खेल बैठे। उन्होंने 231 गेंदों में 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 161 रन की पारी खेली। इसके कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे भी चलते बने। 76वें ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे मोईन अली को पूरी तरह चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 149 गेंदों में 9 चौके की मदद से 67 रन बनाए।


रोहित और रहाणे का जलवा
शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुंबइकर रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए टीम को उबार लिया। हालांकि, रोहित जहां डबल सेंचुरी चूके तो रहाणे शतक बनाने में असफल रहे। दिन का पहला और दूसरा सत्र पूरी तरह रोहित और रहाणे के नाम रहा और इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

 

#रोहित के शतक

Source : Agency

पाठको की राय